KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

DM aspal Mina nawada जिला पदाधिकारी ने तीसरी लहर की रोकथाम के लिए वारिसलीगंज पकरीबरावां


 डीएम ने किया कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का लिया जायजा 

रोह बीडीओ से स्पष्टीकरण की मांग 

DM aspal Mina nawada जिला पदाधिकारी ने तीसरी लहर की रोकथाम के लिए वारिसलीगंज पकरीबरावां  कौवाकोल और रोह प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और कहा कि वेडों की संख्या बढ़ाकर न्यूनतम 10 करें। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कमरों को विशेष रूप से साफ सफाई करने के लिए कई निर्देश दिया उन्होंने कहा कि गंदे बेडशीट को हटाकर नए बेडशीट लगाना सुनिश्चित करें। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियंत्रण कक्ष चालू करने का निर्देश दिया गया ।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण की संख्या में वृद्धि करें। 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को 15 जनवरी 22 तक टीकाकरण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अभी जिले में 208 टीका केंद्रों के माध्यम से 15 से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों को टीका दिया जा रहा है, जो बिल्कुल निःशुल्क है जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन लेवल इन ऑक्सीमीटर आदि का सघन जांच किया 

उन्होंने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चलाना सुनिश्चित करें। संबंधित रोगियों को सभी प्रकार की सूचना दी जाए प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को भी तीन शिफ्ट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जांच करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और एमओआईसी संयुक्त जांच प्रतिवेदन प्रतिदिन अपने अनुमंडल पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करेंगे एंबुलेंस की उपस्थिति के बारे में सभी एमआईसीसी फीडबैक प्राप्त किया गया

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एंबुलेंस का नंबर, ड्राइवर का मोबाइल नंबर आदि सार्वजनिक करें। स्थानीय मीडिया को दें और फ्लैक्सी के माध्यम से भी इसे प्रदर्शित करें किसी भी रोगी को एंबुलेंस के लिए किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो। सभी डॉक्टरों के रोस्टर और उनकी उपस्थिति की भी जांच की गई सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मास्क जांच अभियान में तेजी लाएं मास्क की अनिवार्यता के लिए औचक निरीक्षण करें एवं मास्क नहीं लगाने वाले वाले व्यक्तियों पर आर्थिक दंड आरोपित करें

बेड पर मेडिकल दवाइयों का कीट रखें और जो भी व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाते हैं उनको तत्काल 5 दिनों की दवाई का किट उपलब्ध कराएं।

ग्राम परिवहन योजना के तहत जो एंबुलेंस प्रखंडों में दी गई है उसका भी आकलन किया गया जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम परिवहन योजना से प्राप्त एंबुलेंस का नंबर उसके ड्राइवर का मोबाइल नंबर आदि भी सार्वजनिक करना सुनिश्चित करें। पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 बेड लगाने के लिए कई निर्देश दिए उन्होंने सभी वेद को हाल में शिफ्ट करना सुनिश्चित करें यहां 12 सिलेंडर और ऑक्सीमीटर की सुविधा उपलब्ध है 

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी डॉक्टरों की उपस्थिति उपस्थिति की जांच प्रतिदिन करें जो डॉक्टर ड्यूटी नहीं करेंगे उन पर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें ।उन्होंने सभी एमआईसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि पॉजिटिव रोगियों की सेवा में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए उन्हें आवश्यक दवाएं और सलाह 24 घंटे देना सुनिश्चित करें। सभी नियंत्रण कक्ष को चालू करें एवं सभी रोगियों को आवश्यक जानकारी देते रहें और उनका हालचाल भी पूछा जाए 

नियंत्रण कक्ष का नंबर सार्वजनिक करें और पॉजिटिव रोगियों को नंबर कीट के माध्यम से अवश्य दे दें..

रोह प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी जांच के समय अनुपस्थित पाए गए जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनको एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिए। औचक जांच के समय डॉक्टर श्रीमती निर्मला कुमारी सिविल सर्जन सत्येंद्र प्रसाद डीपीआरओ, डॉ अशोक कुमार डीआईओ, डीपीएम अमित कुमार के साथ-साथ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे..

टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)