नवादा में अंडे के कार्टन में छिपाकर लाई जा रही 10 लाख की विदेशी शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवादा: उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब की खेप बरामद की है। तस्करों ने शराब को अंडे के 66 कार्टनों में छिपाकर पुलिस और उत्पाद विभाग को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उनकी चालाकी काम नहीं आई।
गोपनीय सूचना के आधार पर गोविंदपुर जांच चौकी के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान झारखंड से आ रहे एक संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 375 एमएल की 1,584 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुईं। जब्त शराब की कुल मात्रा 594 लीटर आंकी गई है।
उत्पाद विभाग ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। मौके से 22 वर्षीय अभिजीत कुमार और 22 वर्षीय बंटी कुमार, दोनों निवासी कोडरमा (झारखंड), को गिरफ्तार किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की यह खेप झारखंड से लोड कर बिहार के खगड़िया पहुंचाई जानी थी।
#KDLNews #Nawada #Bihar #LiquorSmuggling #ExciseDepartment #Govindpur #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #ForeignLiquor #Jharkhand #Khagaria

0 टिप्पणियाँ