हिसुआ में शान्तरा देवी फ्यूल स्टेशन का भव्य उद्घाटन, 24 घंटे मिलेंगी आधुनिक सेवाएंKDL News


 हिसुआ में शान्तरा देवी फ्यूल स्टेशन का भव्य उद्घाटन, 24 घंटे मिलेंगी आधुनिक सेवाएं


नवादा: एनएच-120 गया-राजगीर बायपास फोरलेन पर बुधवार को शान्तरा देवी फ्यूल स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन का शुभारंभ हिसुआ विधायक अनिल सिंह एवं IOCL पटना के विभागीय प्रमुख आलोक रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


इस अवसर पर इंजीनियर चंदन कुमार, आदित्य पाठक, लक्ष्मीकांतापुर लीगल सिंह, जितेंद्र सिंह, भोला साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फ्यूल स्टेशन के प्रोपराइटर राजेंद्र प्रसाद और नेहा कुमारी ने बताया कि यहां ग्राहकों को 24 घंटे पेट्रोल-डीजल, CNG, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग, निःशुल्क हवा सहित आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को शुद्ध ईंधन, पारदर्शी सेवा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है।मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस आधुनिक फ्यूल स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की गई।


#KDLNews #Nawada #Hisua #ShantraDeviFuelStation #FuelStation #IOCL #PetrolPump #CNG #EVCharging #BiharNews #HisuaNews #NawadaNews #BreakingNews #IndiaOil #ModernFacilities

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ