70 साल का इंतजार खत्म! मुखिया प्रत्याशी भोले दानी के सहयोग से बन रही गांव की सड़क KDL News


 70 साल का इंतजार खत्म! मुखिया प्रत्याशी भोले दानी के सहयोग से बन रही गांव की सड़क 


नवादा: जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत तैयार पंचायत में वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने लगी है। करीब 70 वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


इसी समस्या को देखते हुए तैयार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी भोले दानी ने अपने निजी खर्च से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क बनने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जिस सड़क की मांग की जा रही थी, उसे अब भोले दानी के सहयोग से पूरा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क बनने से गांव में आवागमन सुगम होगा, बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में काफी सुविधा मिलेगी।


फिलहाल सड़क निर्माण कार्य तेजी से जारी है और ग्रामीण उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।


#KDLNews #Nawada #Akbarpur #TaiyarPanchayat #BholeDani #RoadConstruction #BiharNews #PanchayatElection #ViralNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ