मोतिहारी में शराब माफियाओं पर A.L.T.F की बड़ी कार्रवाई, 283.4 लीटर देशी शराब बरामद
मोतिहारी में शराब माफियाओं पर A.L.T.F की बड़ी कार्रवाई, 283.4 लीटर देशी शराब बरामद
मोतिहारी: जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए A.L.T.F (Anti Liquor Task Force) की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 283.4 लीटर देशी शराब बरामद की।
अभियान के दौरान पुलिस ने 2100 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पास) को मौके पर ही विनष्ट कर दिया तथा एक अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एक गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान छह शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें