पकरीबरावां की मासूम बेटी को न्याय दिलाने की मांग तेज, जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
पकरीबरावां की मासूम बेटी को न्याय दिलाने की मांग तेज, जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
नवादा: वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के पकरीबरावां थाना अंतर्गत लखनपुरा गांव में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई कथित दरिंदगी और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार शाम घर से कलम खरीदने निकली बच्ची का शव अगले दिन घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।
इसी क्रम में आज वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान वारिसलीगंज की विधायक कुमारी अनीता भी मौजूद रहीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी हैं।
जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की फॉरेंसिक और वैज्ञानिक तरीके से गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और अपराधियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें