महिषी विधानसभा: बिहरा हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए राजद विधायक गौतम कृष्ण
KDL News | महिषी
महिषी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहरा हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजद विधायक गौतम कृष्ण शामिल हुए और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों तथा समग्र विकास को लेकर शिक्षकों, ग्रामीणों एवं बुद्धिजीवियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि बेहतर शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, आवश्यक सुविधाओं के विस्तार तथा शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने भी विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए विद्यालय के विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं क्षेत्र के बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ