हिसुआ में मायके की जमीन बचाने के लिए विधवा महिला ने एसपी से लगाई गुहार
नवादा: हिसुआ थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव की एक विधवा महिला ने मायके की जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने एसपी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग उनकी पैतृक संपत्ति पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं।
पीड़िता के अनुसार, उनके पिता का कोई पुत्र नहीं था। पिता के निधन के बाद मायके की संपत्ति पर उनका वैधानिक अधिकार है और वे उसी जमीन पर काबिज हैं। इसके बावजूद कुछ लोग उन्हें जमीन से बेदखल करने का दबाव बना रहे हैं।
महिला का आरोप है कि संबंधित लोगों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने तथा उनकी मायके की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
KDL News

0 टिप्पणियाँ