गया–नवादा–शेखपुरा होकर मधुपुर के लिए चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
गया–नवादा–शेखपुरा होकर मधुपुर के लिए चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
नवादा, 31 जुलाई। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (03654/03653) के परिचालन की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन मानपुर, पैमार, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय (किउल), झाझा और जसीडीह होते हुए मधुपुर तक चलेगी।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 03654 गया–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 02 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन गया से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और नवादा शाम 6:43 बजे, वारिसलीगंज 7:06 बजे, शेखपुरा 7:48 बजे, लखीसराय 8:41 बजे, किउल 9:00 बजे, झाझा 12:15 बजे, जसीडीह 1:10 बजे होते हुए रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03653 मधुपुर–गया श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 03 अगस्त 2026 से 17 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन मधुपुर से रात 2:50 बजे रवाना होकर जसीडीह 3:35 बजे, झाझा 4:55 बजे, जमुई 5:28 बजे, किउल 6:55 बजे, शेखपुरा 8:00 बजे, वारिसलीगंज 8:42 बजे, नवादा 9:06 बजे, तिलैया 9:30 बजे, वजीरगंज 10:00 बजे, मानपुर 10:32 बजे होते हुए दोपहर 12:00 बजे गया पहुंचेगी।
रेलवे के इस निर्णय से श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
KDL News
Shravani Mela Special Train, Gaya News, Nawada News, Sheikhpura News, Railway News, Madhupur Train, Bihar News, KDL News















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें