रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर, कई अहम परियोजनाओं पर हुई चर्चा


 रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद विवेक ठाकुर, कई अहम परियोजनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली/नवादा: नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा लोकसभा क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान सांसद ने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन, नवादा–गिरिडीह नई रेल लाइन, नवादा–जमुई–बांका नई रेल लाइन, निर्माणाधीन तिलैया–कोडरमा नई रेल लाइन तथा तिलैया–बख्तियारपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की प्रगति और आवश्यक कदमों पर रेल मंत्री के साथ समीक्षात्मक चर्चा की।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से नवादा सहित आसपास के जिलों की रेल संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ