रिल्स के चक्कर में राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़, स्टंटबाज से लोग परेशान
रिल्स के चक्कर में राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़, स्टंटबाज से लोग परेशान
नवादा: सोशल मीडिया पर वायरल होने और अधिक व्यूज़ पाने की होड़ में कुछ लोग अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो नवादा जिले के रोह बाजार का बताया जा रहा है, जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक सवार व्यस्त सड़क पर खतरनाक तरीके से लहरिया कट मारते हुए स्टंट करता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टंट के दौरान सड़क से गुजर रहा एक मासूम बच्चा बाल-बाल बच जाता है। कुछ सेकंड की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। घटना के दौरान सड़क पर मौजूद अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट से आम नागरिकों में डर और नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हालांकि, KDL News इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यदि वीडियो वास्तव में रोह बाजार का है, तो यह यातायात नियमों की खुली अनदेखी और आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ का गंभीर मामला है।
आपकी क्या राय है? क्या सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें