नेमदारगंज में ‘माँ फ्यूल स्टेशन’ का शुभारंभ, कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां रहीं मौजूद
नवादा: अकबरपुर प्रखंड के ग्राम नेमदारगंज में मुखिया संघ जिला अध्यक्ष सह राजद जिला अध्यक्ष उदय यादव के ‘माँ फ्यूल स्टेशन’ का शुभारंभ समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजद प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राजद प्रदेश सचिव एवं नवादा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा, AIMIM नेता शमीम उद्दीन, कौआकोल पश्चिमी जिला पार्षद नीतीश राज जी सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं गणमान्य अतिथियों ने समारोह में भाग लिया।
सभी अतिथियों ने उदय यादव को नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक भी उपस्थित रहे।
KDL News
#KDLNews #Nawada #Akbarpur #Nemdarganj #MaaFuelStation #UdayYadav #RJD #ShaktiSinghYadav #ShravanKushwaha #AIMIM #ShamimUddin #BiharNews #PetrolPumpOpening
0 टिप्पणियाँ