शीर्षक: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज चंद्रवंशी ने दी बधाई


 KDL News | खबर

शीर्षक:
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज चंद्रवंशी ने दी बधाई

नवादा: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देशानुसार दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन के लिए नई दिल्ली के रानी सती मंदिर, अंगूरी बाग में भव्य संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों समाज प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री एवं पाँच राज्यों के प्रभारी रणविजय रोशन, दिल्ली प्रदेश महासभा के संयोजक एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक की शुरुआत प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध एवं समाज के कुलभूषण स्व. नथनी प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के मार्गदर्शन में लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मति से दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद उपस्थित प्रतिनिधियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं नई टीम का स्वागत किया।

इस अवसर पर नवादा निवासी राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व विकास और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम निवास चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास चंद्रवंशी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी, महिला प्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


#KDLNews #ChandravanshiSamaj #ChandravanshiKshatriya #Delhi #DelhiPradesh #RajSinghChandravanshi #ManojChandravanshi #DrPremKumar #RanvijayRoshan #RanjitChandravanshi #Nawada #Bihar #SocialOrganization #Leadership #Election #NewExecutive #CommunityUnity #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ