बिहार विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे विधायक सतीश कुमार यादव और डॉ. गौतम कृष्ण


 बिहार विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे विधायक सतीश कुमार यादव और डॉ. गौतम कृष्ण

पटना: बिहार विधानसभा के मुख्य प्रवेश द्वार पर NEET पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में राजद विधायक सतीश कुमार यादव एवं विधायक डॉ. गौतम कृष्ण धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान दोनों विधायकों ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई ने युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों के हितों की रक्षा की मांग की।

विधायकों ने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार को इस पूरे मामले पर जवाब देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की और जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई।

धरना कुछ समय तक विधानसभा परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जारी रहा, जहां विपक्षी नेताओं ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ