छात्रों की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व विधायक मुकेश रोशन का सरकार पर हमला


 छात्रों की रिहाई और मुकदमे वापस लेने की मांग, पूर्व विधायक मुकेश रोशन का सरकार पर हमला

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने पटना विश्वविद्यालय में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

मुकेश रोशन ने कहा, “हर जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है। जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।”

उन्होंने मांग की कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों को तत्काल रिहा किया जाए और उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही उन्होंने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और अत्याचार बंद करने की भी मांग की।

पूर्व विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज का सम्मान होना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

#KDLNews #MukeshRoshan #RJD #PatnaUniversity #StudentProtest #Students #JusticeForStudents #ReleaseStudents #WithdrawCases #StopLathiCharge #StudentRights #Patna #Bihar #BiharNews #Politics #PoliticalNews #YouthVoice #Education #BreakingNews #LatestNews #IndiaNews #Democracy #PublicMovement #NewsUpdate


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ