पकरीबरावां में बच्ची का शव मिलने से सनसनी, घटनास्थल पहुंचे एसपी अभिनव धीमान; 2 हिरासत में, पूछताछ जारी
नवादा: जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा कॉलेज के समीप एक खेत से एक बच्ची का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने तथा मामले का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
#Pakaribarawan #Nawada #NawadaNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceInvestigation #AbhinavDhiman #ChildCase #JusticeForChild #LatestNews #HindiNews #BiharPolice #KDLNews #GroundReport #ViralNews #NewsUpdate #Investigation #Bihar #IndiaNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें