KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

नवादा में भीम आर्मी व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन की अहम बैठक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील


 नवादा में भीम आर्मी व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन की अहम बैठक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील


नवादा: जिले में विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में भीम आर्मी, विभिन्न फिजिकल अकादमियों एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।


बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने संगठन के सदस्यों एवं समर्थकों को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़ अथवा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियों से दूर रहना सभी की जिम्मेदारी है तथा कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।


जिला पदाधिकारी ने प्रदर्शन के लिए निर्धारित रूट एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा और अन्य तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी संगठनों से अनुरोध किया कि वे अपने सदस्यों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराएं और उनका पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।


बैठक में मौजूद भीम आर्मी, विभिन्न फिजिकल अकादमियों एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे अपने-अपने सदस्यों को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से प्रदर्शन करने, निर्धारित रूट का पालन करने तथा जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे।


इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मुख्यालय), अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


#Nawada #NawadaNews #BhimArmy #DistrictAdministration #RaviPrakash #BiharNews #PeaceMeeting #LawAndOrder #PhysicalAcademy #KDLNews #BreakingNews #Bihar #ShantiSamiti #Administration #LatestNews

टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)