पिंकी भारती ने तेजस्वी यादव से की मुलाकात, बाँकीपुर उपचुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेत्री पिंकी भारती ने आज पार्टी कार्यालय, पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से आत्मीय मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
पिंकी भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और संकल्प का स्रोत है। उनके नेतृत्व में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुँचकर सामाजिक न्याय, विकास और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने के लिए कार्य करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से महागठबंधन को उपचुनाव में सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
KDLNews
#PinkiBharti #TejashwiYadav #RJD #RashtriyaJanataDal #Bankipur #BankipurByElection #BiharPolitics #PatnaNews #Mahagathbandhan #Election2026 #BiharNews #PoliticalNews #SocialJustice #KDLNews #LatestNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें