काशीचक: चंडीनावां मुख्य पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल
काशीचक: चंडीनावां मुख्य पथ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, तीन घायल
काशीचक (नवादा): काशीचक थाना क्षेत्र के चंडीनावां मुख्य पथ पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान चंडीनावां गांव निवासी सत्यम कुमार तथा नारदीगंज थाना क्षेत्र के शिवपतिया गांव निवासी नीतीश कुमार और कारू चौहान के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
KDL News















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें