नवादा पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, डीडीसी नीलम साहू ने पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन KDL News


 नवादा पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत, डीडीसी नीलम साहू ने पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन KDL News


नवादा: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नवादा आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समाहरणालय परिसर पहुंचने पर उप विकास आयुक्त नीलम साहू ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


इसके बाद मंत्री ने समाहरणालय सभागार में जिले में संचालित पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।


मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ