पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जंतर-मंतर पहुंचे, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन KDL News


 पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जंतर-मंतर पहुंचे, छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

नई दिल्ली: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज जंतर-मंतर पर सीजेपी के फाउंडर दीपक जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के चल रहे आंदोलन को अभूतपूर्व बताते हुए उनकी मांगों को पूरी तरह जायज बताया।

पप्पू यादव ने कहा, “छात्रों का यह आंदोलन अभूतपूर्व है। उनकी मांग भी जायज है। धर्मेंद्र प्रधान जी के आंख में अगर जरा भी पानी है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। बात राजनीति की नहीं, छात्रों के भविष्य की है और उससे खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता से निर्णय लिया जाना चाहिए।

KDL News
#PappuYadav #JantarMantar #StudentProtest #PaperLeak #DharmendraPradhan #Education #KDLNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ