गरीबी नहीं, हौसला बनता है सफलता की पहचान! KDL News
कहते हैं, अगर इरादे मजबूत हों तो गरीबी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती। इस बात को सच साबित किया है पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड की खपड़ा पंचायत स्थित धर्मबाड़ी गांव के होनहार छात्र फरहान आदिल ने।
फरहान ने NEET UG 2026 में 720 में से 574 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
फरहान के पिता मोहम्मद फिरोज रोज़गार के लिए बाहर रहकर सिलाई का काम करते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। फरहान ने भी उनके संघर्ष को अपनी ताकत बनाया और कड़ी मेहनत के दम पर यह शानदार सफलता हासिल की।
फरहान की यह उपलब्धि उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा रखते हैं।
फरहान की सफलता से पूरे धर्मबाड़ी गांव में खुशी का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
#NEET2026 #FarhanAdil #SuccessStory #Purnia #Baisa #Bihar #NEETSuccess #Inspiration #Education #KDLNews

0 टिप्पणियाँ