नवादा में बड़ी चोरी! इलाज कराने कोलकाता गए व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना KDL News


 नवादा में बड़ी चोरी! इलाज कराने कोलकाता गए व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

नवादा: हिसुआ थाना क्षेत्र के काशी बीघा गांव में इलाज के लिए कोलकाता गए एक व्यक्ति के बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि गृहस्वामी राजाराम सिंह इलाज के सिलसिले में कोलकाता गए हुए थे। शनिवार रात चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सा तोड़ डाले। चोर घर में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार, काशी बीघा गांव में यह तीसरी चोरी की घटना है, लेकिन अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी और दहशत का माहौल है।

पीड़ित गृहस्वामी ने हिसुआ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#KDLNews #Nawada #Hisua #BiharNews #CrimeNews #Theft #BreakingNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ