बहादुरगंज पावर हाउस में शराब के नशे में मिला कर्मचारी, गिरफ्तार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज के एलआरपी चौक स्थित पावर हाउस में आज छापेमारी के दौरान एक कर्मचारी कथित रूप से शराब के नशे में पाया गया। सूचना मिलते ही बहादुरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित कर्मचारी की मेडिकल जांच कराई।
जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KDLNews #Kishanganj #Bahadurganj #BiharPolice #LiquorBan #BreakingNews #BiharNews


0 टिप्पणियाँ