नवादा: कौवाकोल में नए अंचल अधिकारी बने चंदन चौधरी, कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत
नवादा जिले के कौवाकोल प्रखंड में चंदन चौधरी ने नए अंचल अधिकारी (CO) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के अवसर पर राजस्व पदाधिकारी (RO) अनीश कुमार सहित अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए अंचल अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रशासनिक कार्यों और जनहित में समर्पित सेवा की उम्मीद जताई। चंदन चौधरी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शी प्रशासन और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी KDL News


0 टिप्पणियाँ