नवादा: मूंग के खेत से मिला युवक का शव, पत्नी हिरासत में | KDL News
नवादा: जिले के दरावां गांव में शनिवार को मूंग के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दरावां गांव निवासी संजय महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी मंजू देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मूंग के खेत से संजय महतो का शव बरामद किया।
फिलहाल पुलिस ने मंजू देवी को हिरासत में रखकर मामले की गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
KDL News
#Nawada #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #KDLNews #Darawan #NawadaPolice #Bihar

0 टिप्पणियाँ