KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

नवादा में विकास योजनाओं की समीक्षा: डीएम रवि प्रकाश ने दिए कई अहम निर्देश KDL News


 नवादा में विकास योजनाओं की समीक्षा: डीएम रवि प्रकाश ने दिए कई अहम निर्देश 


नवादा: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भू-अर्जन, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, भवन प्रमंडल एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) सहित कई विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।


बैठक में गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-02, पार्ट-01 की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुआवजा भुगतान के लिए अब तक 42 एलपीसी प्राप्त हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर लगाकर शेष पात्र रैयतों का एलपीसी जल्द जारी किया जाए और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।


बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की समीक्षा में जानकारी दी गई कि एनएच-31 के 97वें किलोमीटर से कादिरगंज एसएच-08 (सकरी नदी) तक बाईपास-सह-सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए साइट कैंप तैयार हो चुका है तथा अर्जित भूमि का सीमांकन कार्य जारी है।


लघु सिंचाई प्रमंडल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 12 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सिविल सर्जन ने बताया कि कुछ प्रखंडों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का निर्माण भूमि उपलब्ध नहीं होने और एनओसी के अभाव में लंबित है। इस पर डीएम ने सभी अंचलाधिकारियों को शीघ्र भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही बुधौल स्थित 200 बेड वाले सदर अस्पताल के निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।


पीएचईडी की समीक्षा में डीएम ने छूटे हुए वार्डों और टोलों में हर घर नल-जल योजना का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। विभाग ने बताया कि जिले में स्थापित 32,109 चापाकलों में से प्राप्त 3,170 शिकायतों के विरुद्ध 3,045 चापाकलों की मरम्मत की जा चुकी है, जबकि शेष 125 चापाकलों की मरम्मत जारी है।


पथ निर्माण विभाग ने बताया कि कादिरगंज-रोह-कौआकोल-जमुई पथ (एसएच-82) के 47 किलोमीटर तथा मंझवे-नरहट-फतेहपुर-गोविंदपुर पथ (एसएच-103) के 42.069 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण कार्य बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है।


बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


#Nawada #DMRaviPrakash #BiharNews #GangajalYojana #NalJalYojana #RoadConstruction #PHED #KDLNews #NawadaNews #BiharDevelopment

टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)