बिहार में फिर चर्चा में पकड़ौआ विवाह, बाढ़ सिविल कोर्ट में कोर्ट मैरिज को लेकर हंगामा KDL News
पटना/बाढ़: बिहार में एक बार फिर कथित पकड़ौआ विवाह का मामला सुर्खियों में है। पटना जिले के बाढ़ सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कथित विवाह का कोर्ट मैरिज के माध्यम से पंजीकरण कराने पहुंचे युवक ने रजिस्ट्री ऑफिस में शादी से इनकार कर दिया।
युवक का आरोप है कि वह लड़की की छोटी बहन ईशा से शादी करने के लिए तैयार था, लेकिन लड़की पक्ष ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए गांव के एक मंदिर में बड़ी बहन सीता से शादी करा दी। कोर्ट मैरिज के दौरान उसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया, जिसके बाद कोर्ट परिसर में हंगामा खड़ा हो गया
वहीं, लड़की पक्ष ने युवक के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था और मंदिर में दोनों की सहमति से शादी हुई थी। लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि अब युवक और उसके परिजन शादी के बदले 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बाढ़ थाना ले जाकर पूछताछ की। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी
।#kdlnews

0 टिप्पणियाँ