पूर्णिया में छात्रों की गूंज: शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मिली नई आवाज़ KDL News


 पूर्णिया में छात्रों की गूंज: शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई को मिली नई आवाज़

पूर्णिया में “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत गिरजा चौक से आर.एन. शाह चौक तक शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, समयबद्ध भर्ती और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-युवा शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग उठाई। जुलूस में “शिक्षा, न्याय हमारा अधिकार—छात्रों की एक ही पुकार”, “साथ चलें, बदलाव की मशाल जलाएं” और “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे गूंजते रहे।

आयोजकों के अनुसार, यह अभियान छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने और शिक्षा व रोजगार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।

#छात्रों_की_गूंज #पूर्णिया #Bihar #Education #StudentRights #TransparentExams #KDLNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ