नवादा का ‘गूगल मैन’! एक बार नाम लीजिए और सुनिए अधिकारियों की पूरी जानकारी KDL News


 नवादा का ‘गूगल मैन’! एक बार नाम लीजिए और सुनिए अधिकारियों की पूरी जानकारी KDL News 

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव निवासी नवलेश प्रसाद अपनी गज़ब की स्मरण शक्ति के कारण पूरे इलाके में ‘गूगल मैन’ के नाम से मशहूर हैं।

मैट्रिक पास नवलेश प्रसाद का दावा है कि यदि बिहार के किसी भी जिले के DM, SP, DIG या IG का नाम लिया जाए, तो वे तुरंत उनके बैच, पदस्थापना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां बता देते हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके पास न कोई डायरी है और न ही कोई नोटबुक, फिर भी उन्हें सैकड़ों अधिकारियों की जानकारी कंठस्थ है।

नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने भी उनकी याददाश्त की परीक्षा ली। उन्होंने बताया कि नवलेश प्रसाद ने बिना किसी देर के पूछे गए अधिकारियों की पूरी जानकारी बता दी, जिसे देखकर वे भी आश्चर्यचकित रह गए।

जब उनसे उनकी इस अनोखी प्रतिभा का राज पूछा गया, तो नवलेश ने कहा, “मैं किसी भी जानकारी को एक बार ध्यान से पढ़ या सुन लेता हूं, तो वह हमेशा के लिए मेरे दिमाग में बस जाती है। हर इंसान को भगवान ने अलग-अलग प्रतिभा दी है, मेरी रुचि जानकारी याद रखने में है।”

 ऐसी अद्भुत स्मरण शक्ति ने नवलेश प्रसाद को नवादा ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में एक अलग पहचान दिला दी है।

आपने कभी नवादा के ‘गूगल मैन’ के बारे में सुना था? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Nawada #GoogleMan #NavleshPrasad #Hisua #Bihar #AmazingMemory #ViralNews #KDLNews


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ