कोनंदपुर इंटर विद्यालय में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

आज कोनंदपुर इंटर विद्यालय में आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में वारसलीगंज के पूर्व विधायक श्री प्रदीप महतो एवं शिक्षा प्रेमी सोनू महतो ने बतौर अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने अनुशासित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं सभी कैडेट्स को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

#Konandpur #ScoutAndGuide #PradeepMahto #SonuMahto #Education #Nawada #Warisaliganj #KDLNews