नवादा MLC अशोक यादव ने वज्रपात पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवादा MLC अशोक यादव ने वज्रपात पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
नवादा: नवादा विधान परिषद सदस्य (MLC) अशोक यादव ने आज नारदीगंज प्रखंड के संगोवर गांव पहुंचकर हाल ही में वज्रपात की घटना में चार लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु पर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि नारदीगंज के बीडीओ के माध्यम से तत्काल ₹20,000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतक के प्रत्येक आश्रित परिवार को जल्द ही ₹4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
MLC अशोक यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
#Nawada #AshokYadav #MLC #Naradiganj #Sangovar #LightningStrike #BiharNews #DisasterRelief #KDLNews #NawadaN















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें