नवादा में NEET गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, समाहरणालय पहुंचकर सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन


 नवादा में NEET गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, समाहरणालय पहुंचकर सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन


नवादा: NEET-UG परीक्षा में कथित पेपर लीक, अंक देने में गड़बड़ी और रिजल्ट में अनियमितता के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर पुस्तकालय परिसर से निकले कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए समाहरणालय तक मार्च किया।


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने लोक शिकायत पदाधिकारी शंभू शरण पांडे को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


सभा को संबोधित करते हुए कृष्णा उर्फ पड़कन चौधरी ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठना पूरे शिक्षा तंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद”, “NEET में घोटाला बंद करो” और “पारदर्शी जांच कराओ” जैसे नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।


ज्ञापन की प्रमुख मांगें:


  • NEET मामले की CBI या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्चस्तरीय जांच।
  • दोषी अधिकारियों और गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
  • प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा का अवसर या ग्रेस मार्क्स की समीक्षा।
  • भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था।
  • छात्रों के प्रति केंद्र और राज्य सरकार का सहानुभूतिपूर्ण रवैया।


लोक शिकायत पदाधिकारी शंभू शरण पांडे ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि इसे संबंधित विभाग और राज्य सरकार को भेजा जाएगा।


कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, NSUI के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


#KDLNews #Nawada #NEET #NEETUG #Congress #BiharNews #StudentProtest #PaperLeak #Education #BreakingNews #NSUI #YouthCongress #JusticeForStudents #Bihar #NewsUpdate


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ