नवादा के अमीश कुमार ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान KDL News
नवादा के अमीश कुमार ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल कर बढ़ाया जिले का मान
नवादा जिले के काशीचक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीसीएम के पद पर कार्यरत एवं पूर्व पत्रकार धनपत प्रसाद के पुत्र अमीश कुमार ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। अमीश ने 720 में 631 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, परिवार और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
बचपन से ही मेधावी रहे अमीश ने इसी वर्ष JEE में भी 97.4 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। प्रथम प्रयास में NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
अमीश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
मूल रूप से नवादा जिले के रोह प्रखंड के बारा पांडे गांव निवासी यह परिवार वर्तमान में नवादा शहर के वीआईपी कॉलोनी में निवास करता है।
#NawadaNews #NEET2026 #NEETResult #FutureDoctor #BiharNews #KDLNews #Nawada #SuccessStory #Education #Medical















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें