नवादा: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड की होनहार छात्रा कुलसुम परवीन, पिता इस्लामुल हक, ने NEET परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कुलसुम परवीन की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। उनकी सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर KDL News परिवार की ओर से कुलसुम परवीन को NEET परीक्षा में सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। आशा है कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश की सेवा करेंगी।

0 टिप्पणियाँ