नवादा में वज्रपात से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, बहन घायल; तीन बकरियों की भी गई जान
नवादा में वज्रपात से 11 वर्षीय बच्ची की मौत, बहन घायल; तीन बकरियों की भी गई जान
नवादा। जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार को गर्जन-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी 13 वर्षीय बहन भी झुलसकर घायल हो गई। वहीं वज्रपात की चपेट में आने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
मृत बच्ची की पहचान लक्ष्मीपुर निवासी राम चौहान की पुत्री सुमित कुमारी (11) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बहनें बारिश के दौरान खेल रही थीं। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से सुमित उसकी चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं उसकी बहन शीतल कुमारी (13) भी वज्रपात से झुलसकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेसकौर लेकर पहुंचे। प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि शीतल की हालत फिलहाल ठीक है।
गांव में पसरा मातम
घटना की खबर मिलते ही लक्ष्मीपुर गांव में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भी शोक की लहर है।
KDLNews | नवादा की हर बड़ी खबर सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें