20 दिनों बाद नजरडीह पंचायत में लौटी बिजली, 100 KVA का ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी
रोह। प्रखंड क्षेत्र के नजरडीह पंचायत में पिछले करीब 20 दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। पंचायत के करीब 500 घरों के लोग बिजली की समस्या से परेशान थे।
मामले की जानकारी गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान जी को मिली। इसके बाद उन्होंने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पहल की, जिसके परिणामस्वरूप 100 KVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया।
ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली संकट के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफॉर्मर लगने से अब करीब 500 घरों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, समय पर पहल होने से गांव की एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें