अवैध महुआ शराब के खिलाफ नवादा पुलिस का डबल एक्शन
अवैध महुआ शराब के खिलाफ नवादा पुलिस का डबल एक्शन
वारिसलीगंज में दो ठिकानों पर छापेमारी, 5 धंधेबाज गिरफ्तार; 12 लीटर देशी महुआ शराब बरामद
नवादा: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 12 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 8 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की।
सीमेंट फैक्ट्री के पास 3 गिरफ्तार
पहली कार्रवाई वारिसलीगंज स्थित सीमेंट फैक्ट्री के रेलवे ट्रैक के समीप की गई। यहां पुलिस ने तीन लोगों को 8 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंशी मांझी, समाली मांझी और कृष्णा मांझी, सभी निवासी खानापुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है।
बल्लोपुर में 2 आरोपित गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई बल्लोपुर गांव में की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपितों को 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेन्द्र मांझी एवं सुधीर मांझी, दोनों निवासी बल्लोपुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है।
दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
सीमेंट फैक्ट्री रेलवे ट्रैक के पास हुई कार्रवाई को लेकर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 560/26, दिनांक 08.08.2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, बल्लोपुर में हुई कार्रवाई को लेकर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 561/26, दिनांक 08.08.2026 के तहत धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
कार्रवाई में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० सुशील कुमार, पु०अ०नि० रमेश कुमार, परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय तथा पीटीसी ओमप्रकाश राम सहित वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
KDL News | नवादा















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें