एंजल मैटरनिटी अस्पताल ने छापेमारी पर दी सफाई, कहा- सभी नियमों का कर रहे पालन नवादा:
एंजल मैटरनिटी अस्पताल ने छापेमारी पर दी सफाई, कहा- सभी नियमों का कर रहे पालन
नवादा:
एंजल मैटरनिटी अस्पताल की निदेशक डॉ. गिशु श्वेता ने अस्पताल में हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उठाए गए विभिन्न बिंदुओं पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो रहा है और अधिकांश आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।
डॉ. श्वेता के अनुसार, अस्पताल का निबंधन 21 मई 2025 तक वैध था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नई नियमावली के तहत 40 बेड से कम क्षमता वाले क्लीनिकों के लिए निबंधन अनिवार्य नहीं रखा गया। उन्होंने बताया कि 3 जून 2026 से लागू नई व्यवस्था के अनुसार सभी संस्थानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निबंधन कराना है, लेकिन संबंधित पोर्टल अब तक शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया लंबित है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन के समय एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ऑन-कॉल उपलब्ध रहते हैं, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है। उनके अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर डॉ. आफताब कलीम से एनेस्थेटिक सेवाओं को लेकर बातचीत भी कराई गई थी।
डॉ. श्वेता ने यह भी बताया कि जांच के दौरान अस्पताल प्रबंधन से किसी प्रकार का प्रमाणपत्र नहीं मांगा गया। उन्होंने दावा किया कि अस्पताल के पास 30 जून 2027 तक वैध अग्निशमन (फायर सेफ्टी) प्रमाणपत्र तथा 2 दिसंबर 2026 तक वैध बायो-मेडिकल वेस्ट निपटान प्रमाणपत्र उपलब्ध है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं और आवश्यक सेवाओं के लिए प्रशिक्षित फार्मासिस्ट भी कार्यरत हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वह सभी सरकारी नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए सदैव तैयार है।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें