मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जदयू नेता डॉ. सतीश कुशवाहा ने की शिष्टाचार मुलाकात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जदयू नेता डॉ. सतीश कुशवाहा ने की शिष्टाचार मुलाकात पटना | KDL News आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से जदयू नेता डॉ. सतीश कुशवाहा जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, एनडीए को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। डॉ. सतीश कुशवाहा ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। #KDLNews #BiharNews #SamratChoudhary #JDUNews #NDA #BiharPolitics #SatishKushwaha #PoliticalNews















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें