लोन और होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खेल! वारिसलीगंज में पुलिस का धावा, तीन युवक समेत चार पकड़े गए
लोन और होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का खेल! वारिसलीगंज में पुलिस का धावा, तीन युवक समेत चार पकड़े गए
नवादा। लोन दिलाने और होटल-गेस्ट हाउस की बुकिंग के नाम पर कथित साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चकवाय और चैनपुरा में एक साथ हुई छापेमारी में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, एक बैंक पासबुक और दो पन्नों का कस्टमर डाटा बरामद किया है।
लोन का झांसा देकर करते थे संपर्क
पुलिस के अनुसार, आरोपित बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न प्रकार के लोन दिलाने के नाम पर लोगों से संपर्क करते थे। इसके लिए उनके पास ग्राहकों का डाटा रहता था, जिसमें नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज थी। आरोपित इसी डाटा के आधार पर लोगों को फोन कर लोन दिलाने का झांसा देते थे।
वहीं चैनपुरा में पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ में होटल/गेस्ट हाउस बुकिंग और लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने की बात सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी है।
मोबाइल और ग्राहक डाटा की जांच जारी
पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और ग्राहक डाटा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इन सामानों के आधार पर कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में अजीत कुमार (28), शुभम राज (20) और महेश कुमार (26) के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
इस संबंध में वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 566/26, दिनांक 09.08.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धाराओं 66, 66बी, 66सी और 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की है।
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पुअनि सुशील कुमार, परि. पुअनि मनोज कुमार राय तथा पुसअनि मो. मंजर घुनिया शामिल रहे।
KDLNews | नवादा की हर बड़ी खबर सबसे पहले















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें