नूर तालिब बने कौआकोल प्रखंड मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष
कौआकोल। कौआकोल प्रखंड में मानवाधिकार संगठन का विस्तार करते हुए नूर तालिब को कौआकोल प्रखंड मानवाधिकार संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है। नूर तालिब को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों एवं स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
नूर तालिब के अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय लोगों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि नूर तालेब मानवाधिकार से जुड़े मामलों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नूर तालिब ने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
नूर तालिब के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें