कौआकोल में खुला कढ़ाई फ्रेश ए फैमिली रेस्टोरेंट, स्वादिष्ट भोजन के साथ मिलेगी बेहतर सुविधा
कौआकोल। प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए खाने-पीने के शौकीनों के बीच एक नया विकल्प सामने आया है। कौआकोल में कढ़ाई फ्रेश ए फैमिली रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है, जहां ग्राहकों को स्वादिष्ट भोजन के साथ बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। रेस्टोरेंट में नॉनवेज, चाइनीज सहित विभिन्न प्रकार के फूड आइटम उपलब्ध हैं।
रेस्टोरेंट के संचालक सोनू कुमार जी ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से वारिसलीगंज और पकरीबरावां में लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब कौआकोल के लोगों को भी अपनी सेवा देने के उद्देश्य से कढ़ाई फ्रेश ए फैमिली रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है।
सोनू कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले कई कारीगरों को बंगाल और दिल्ली जैसे शहरों के बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में काम करने का अनुभव है। अनुभवी कारीगरों के माध्यम से ग्राहकों को स्वाद और गुणवत्ता के साथ बेहतर भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
रेस्टोरेंट में नॉनवेज, चाइनीज और अन्य कई तरह के व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संचालक के अनुसार, ग्राहकों की पसंद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्रकार के फूड आइटम तैयार किए जाएंगे।
सोनू कुमार ने कौआकोल के लोगों से अपील करते हुए कहा कि “कौआकोल के सभी साथियों से आग्रह है कि हमें एक बार अपनी सेवा देने का मौका अवश्य दें। हम बेहतर स्वाद और सेवा के साथ आपके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।”
कढ़ाई फ्रेश ए फैमिली रेस्टोरेंट की शुरुआत से कौआकोल और आसपास के लोगों को परिवार एवं दोस्तों के साथ भोजन करने के लिए एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।
KDL News | कौआकोल















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें