गोविंदपुर विधायक बिनीता मेहता कुशवाहा सेवा समिति के सावन हरियाली महोत्सव में हुईं शामिल
नवादा। गोविंदपुर की विधायक बिनीता मेहता कुशवाहा सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन हरियाली महोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल हुईं। इस अवसर पर समाज के गणमान्य जन एवं बड़ी संख्या में सम्मानित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सावन की हरियाली, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को समर्पित यह आयोजन बेहद आत्मीय एवं आनंदपूर्ण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सावन की खुशियों और पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया।
विधायक बिनीता मेहता ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को सफल एवं सुंदर आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सावन हरियाली महोत्सव के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें