बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी नवादा पहुंचे, सुनीं अल्पसंख्यकों की समस्याएं
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी नवादा पहुंचे, सुनीं अल्पसंख्यकों की समस्याएं
नवादा: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना गुलाम रसूल बलियावी गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक में शामिल होने नवादा पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने परिसदन के सभाकक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिक्षा, आवास, प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं का लाभ, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को आयोग के समक्ष रखा। अध्यक्ष ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री लखबीन्दर सिंह, माननीय सदस्य श्री शमशाद साई, माननीय सदस्या सुश्री अफ़रोज़ा खातून, आयोग के सदस्य सचिव सैयद शहज़ाद, सरकार के उपसचिव जनाब नौशाद, प्रभारी पदाधिकारी जनाब फारुकुज़्ज़मा, श्री विश्वनाथ एवं श्री गौतम कुमार सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें