नवादा: रोह के सिउर की छोटी उपाध्याय हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
नवादा: रोह के सिउर की छोटी उपाध्याय हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार
नवादा: दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा में प्रेमिका की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, यूपी एसटीएफ की वाराणसी फील्ड यूनिट और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट से आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर वहां मजदूरी कर रहा था।
पुलिस के अनुसार, मृतका छोटी उपाध्याय और आरोपी ऋषभ कुमार सिंह दोनों नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित पुलिस द्वारा की जा रही है।
KDL News | नवादा















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें