पटना में राजभवन मार्च के दौरान नुक्कड़ सभा, सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों पर साधा निशाना
पटना में राजभवन मार्च के दौरान नुक्कड़ सभा, सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों पर साधा निशाना
KDL News | पटना
पटना में आयोजित राजभवन मार्च के दौरान नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की कथित छात्र-विरोधी नीतियों और जनविरोधी रवैये को जनता के सामने रखा गया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों पर AK-47 से गोली चलाना लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश सरकार को महंगी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। राजभवन मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
📍 स्थान: पटना, बिहार
📰 रिपोर्ट: KDL News















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें