दुखद समाचार | नवादा KDLNews
दुखद समाचार | नवादा KDLNews
नवादा: नवादा शहर के आईटीआई के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित अनाज से भरे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के काजी बिगहा निवासी संजीव सिंह की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
KDLNews की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें