भदौनी में शादी समारोह में शामिल हुए पूर्व MLC सलमान रागिब, वर-वधू को दी शुभकामनाएं
भदौनी में शादी समारोह में शामिल हुए पूर्व MLC सलमान रागिब, वर-वधू को दी शुभकामनाएं
नवादा: भदौनी निवासी मुन्ना खान जी की साली साहिबा के शादी समारोह में लोकप्रिय एवं पूर्व MLC सलमान रागिब साहब ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह में सलमान रागिब साहब की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की रौनक बढ़ा दी। उन्होंने वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उनके साथ टीम के सदस्य एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। समारोह में परिवार और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला।















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें