KDL News • सच की खबर, सबसे पहलेनवादा • बिहार
होमबिहारनवादाकौआकोल राजनीतिअपराधशिक्षा खेलमनोरंजनदेश
🔴 आज की ताजा खबरें और ब्रेकिंग अपडेट
BREAKING
ADVERTISEMENT

📰 ताजा खबरें

सभी खबरें →

नवादा में 73 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, अब तक 62,952 आवेदन पोर्टल पर अपलोड

 नवादा: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आपूर्ति शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड निर्माण एवं वितरण, लंबित आवेदनों के निष्पादन तथा लाभुकों के ई-केवाईसी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने नए राशन कार्ड के निर्माण एवं लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि जिले में कुल 73,000 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 62,952 राशन कार्ड के आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं।

जिला पदाधिकारी ने शेष लक्षित राशन कार्डों के निर्माण एवं उनके आवेदन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 47,000 आवेदकों का ई-केवाईसी लंबित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित लाभुकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी किसी भी जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान पर जाकर स्वयं तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।

ई-केवाईसी को लेकर जिला पदाधिकारी ने प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी को माइकिंग एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि सभी पात्र लाभुकों को इसकी जानकारी मिल सके और कोई भी पात्र लाभुक ई-केवाईसी से वंचित न रहे।

उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों के माध्यम से महादलित टोलों में व्यापक जागरूकता एवं मोबिलाइजेशन अभियान चलाकर लंबित ई-केवाईसी को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। वहीं, डीपीएम, जीविका को जीविका दीदियों के माध्यम से लाभुकों को जागरूक एवं प्रेरित करते हुए शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का लक्ष्य प्राप्त करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों का राशन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करें तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करें।

KDL News | नवादा की हर खबर पर नजर


टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया

3/related/default

Contact form

📱 NAZIA MOBILE मोबाइल • एक्सेसरीज • बेस्ट सर्विस
Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile Nazia Mobile
⭐ BEST MOBILE DEALS ⭐
📍 कौआकोल बाजार, नवादा
📞 9631388519

यह ब्लॉग खोजें

🔴 Breaking News

🔴 BREAKING NEWS
KDL News की ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
BREAKING NEWS
LIVE
ताजा अपडेट   •   रजौली में अनोखी प्रेम कहानी का सुखद अंत   •   KDL News   •   बिहार   •   नवादा   •   देश   •   राजनीति   •   अपराध   •   शिक्षा   •   खेल   •   मनोरंजन   •   ताजा खबरें

Fashion

3/Fashion/post-per-tag

Subscribe Us

📲 Subscribe Us
KDL News से जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पाएं
▶️ YouTube Channel 👍 Facebook Page 📷 Instagram

लेबल

मेरे बारे में

Tags

Categories

Labels

Made with Love by

KDL News

ADS

Facebook

📍 KDL News Categories

ADVERTISEMENT

📱 Nazia Mobile

Nazia Mobile 1
Nazia Mobile 2
Nazia Mobile 3
Nazia Mobile 4
Nazia Mobile 5
Nazia Mobile 6
Nazia Mobile 7
💬 WhatsApp: 9631388519
Nazia Mobile • कौआकोल बाजार, नवादा (बिहार)